किशनगंज .दुर्गा पूजा के बादप्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. शहर में 26 से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. हालांकि गुरुवार को पांच स्थानों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया था. सुरक्षा के बीच दिन में ही अधिकांश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. शुक्रवार को रुईधासा, धर्मगंज , तेघरिया, नेपालगढ़ कॉलोनी, मोतीबाग, पुलिस लाइन रोड, रामपुर, मनोरंजन क्लब, लाइन झूलन मंदिर, डुमरिया, रोलबाग, खगड़ा आदि प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इसे लेकर ज़िले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. सुरक्षा को लेकर प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. जिले में 255 स्थानों पर दंडाधिकारयों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. किशनगंज शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 64 स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. सभी विसर्जन जुलूस पुलिस की निगरानी में निकले. प्रतिमा विसर्जन को लेकर डेमार्केट धोबीघाट में पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी. चिन्हित स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी. एसपी सागर कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया. पूर्व में ही जिले के सभी थानाध्यक्षों को विशेष रूप से निर्देश दिया गया था की वे प्रतिमा विसर्जन तक मुस्तैदी से डटे रहेंगे. वहीं डीएम विशाल राज व एसपी सागर कुमार लगातार अपने कनीय अधिकारियों के संपर्क में थे. पूजा के दिन डीएम व एसपी स्वयं व्यवस्था का जायजा ले रहे थे. इस बार अष्टमी से लेकर लगातार तीन दिनों तक यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए कई रूट को डायवर्ट किया गया था. भीड़ वाले पूजा पंडालों से 500 मीटर की दूरी पर ही बैरिकेटिंग लगा कर वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था. डीएम व एसपी के द्वारा पूजा पंडालों का जायजा लिया जा रहा था. एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार,ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर राजा, ट्रैफिक थानाध्यक्ष धन प्रसाद व सदर थानाध्यक्ष सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी विसर्जन स्थल का जायजा ले रहे थे. ठाकुरगंज में एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार, बहादुरगंज में थानाध्यक्ष संदीप कुमार सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी से डटे हुए थे. अलग अलग शिफ्ट में पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
