चेंगा अवैध बालू खनन, गलगलिया पुलिस ने ट्रैक्टर को किया जब्त, चालक फरार

अवैध खनन के विरूद्ध गलगलिया पुलिस ने गुरुवार कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के पथरिया पंचायत स्थित चेंगा नदी के मालाकाटा घाट पर बालू के अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी की गयी.

गलगलिया. अवैध खनन के विरूद्ध गलगलिया पुलिस ने गुरुवार कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के पथरिया पंचायत स्थित चेंगा नदी के मालाकाटा घाट पर बालू के अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी की गयी. इस दौरान पुलिस ने एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. जिस पर अवैध खनन कर बालू लाया जा रहा था. गलगलिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि लगातार उक्त स्थान से बालू के अवैध खनन की सूचना मिल रही थी. जिसपर पुलिस की नजर थी. अवैध खनन की गुप्त सूचना पर छापेमारी दल का गठन कर अवैध खनन पर लगाम लगाने उद्देश्य से छापेमारी कर गलगलिया थाना क्षेत्र के चेंगा नदी से अवैध रूप से खनन करके बालू उठाव करने की कोशिश कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. हालांकि चालक और अवैध खनन माफिया के सदस्य भागने में सफल रहे. वहीं श्री कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. इसकी सूचना खनन अधिकारी को दे दी गई है.अवैध बालू खनन करने वालों को चिन्हित कर लिया गया है.वे भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे. बता दें कि खनन विभाग द्वारा ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में कुछ घाटों में ही बालू खनन का अधिकार दिया गया है.बाकी पर पाबंदी लगाई गई है.यही कारण है कि बालू माफियाओं द्वारा मुनाफे के लिए चोरी-चोरी खनन विभाग के नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है जिससे बिहार सरकार के राजस्व को काफ़ी क्षति पहुंच रही है. इस छापेमारी अभियान में गलगलिया थाना के एएसआई विजय प्रताप यादव सहित बिहार पुलिस के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >