उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, चालक फरार

माझिया पुल पर उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन, ई-रिक्शा से मिली 37 लीटर से अधिक अवैध शराब

किशनगंज में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा से 37.685 लीटर शराब बरामद की है. जांच के दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. विभाग ने शराब और ई-रिक्शा दोनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

किशनगंज.

जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग लगातार अभियान चला रहा है. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने माझिया पुल के समीप विशेष जांच अभियान चलाया, जहां भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई.

जानकारी के अनुसार सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार अपनी टीम के साथ माझिया पुल पर वाहनों की सघन जांच कर रहे थे. इसी दौरान एक संदिग्ध ई-रिक्शा वहां पहुंचा. उत्पाद टीम ने जब चालक को वाहन रोकने का संकेत दिया तो वह घबरा गया और ई-रिक्शा को सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गया.

चालक के फरार होने के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने लावारिस हालत में खड़े ई-रिक्शा की तलाशी ली. जांच के दौरान वाहन से कुल 37.685 लीटर अवैध शराब बरामद हुई. इसके बाद विभाग ने शराब की खेप और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ई-रिक्शा को जब्त कर लिया.

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने ताया कि फरार चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. मामले में मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >