पौआखाली बाजार में उमंग व उत्साह के साथ हुआ होलिका दहन

ठाकुरगंज प्रखंड के नगर पंचायत पौआखाली व सीमावर्ती क्षेत्र कादोगांव बाजार में सोमवार की रात्रि होलिका दहन का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया

पौआखाली ठाकुरगंज प्रखंड के नगर पंचायत पौआखाली व सीमावर्ती क्षेत्र कादोगांव बाजार में सोमवार की रात्रि होलिका दहन का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया. इस अवसर पर नगर क्षेत्र और सुखानी थाना क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा वातावरण उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया. पौआखाली और का दोगांव बाजार में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहजीब की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली, जहां हिंदू के पर्व में मुस्लिम जनप्रतिनिधि और मुस्लिम सामाजिक कार्यकर्ता भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए होलिका दहन की रस्मों को पूरा किया. इस मौके पर नगर में नगर के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू तो का दो गांव बाजार में एआईएमआईएम के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गुलाम हसनैन के भाई गुलाम हसनैन जिलानी विशेष रूप से शामिल हुए. इन लागों ने स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं और समाज में शांति व एकजुटता का संदेश दिया. वहीं पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा. पौआखाली एवम सुखानी थानाध्यक्ष अंकित सिंह, मन्नू कुमारी स्वयं पुलिस बल के साथ तैनात रहें. शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस की टीम लगातार गश्त करती रही. थानाध्यक्षों ने ग्रामीणों को शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर सुनील गुप्ता, शिवचंद्र शर्मा, मनोज साह, पवन पाठक, अनूप माहेश्वरी, सचिन साह, बिट्टू गुप्ता, मिथुन सिंहा, सोनू झा, रितेश गुप्ता, गौतम कुमार, परेश सिंह, सुरेश कुमार सिंह, दिलीप सिंह, अनूप कुमार, रोहित कुमार, धीरज सिंह, प्रदीप सिंह, पंकज कुमार आदि ग्रामीण शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >