हमले में हेल्थ केयर सेंटर के चिकित्सक डा दिलदार हुसैन घायल

शहर के हलीम चौक स्थित एक हेल्थ केयर सेंटर में कार्यरत चिकित्सक डॉक्टर दिलदार हुसैन पर बुधवार की रात कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया.

किशनगंज.शहर के हलीम चौक स्थित एक हेल्थ केयर सेंटर में कार्यरत चिकित्सक डॉक्टर दिलदार हुसैन पर बुधवार की रात कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया. हमले में चिकित्सक घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. घायल चिकित्सक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया. पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है. घटना की स्थानीय चिकित्सक ने कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वही इस घटना में नर्स, कंपाउंडर और डॉक्टर भी घायल हो गए जिस समय असामाजिक तत्वों के द्वारा डॉक्टर की पिटाई की जा रही थी उस समय वहां अन्य मरीज भी मौजूद थे. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >