डुमरिया में कलश यात्रा के साथ आज से गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन

धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जोरों-शोरों से जुटे हुए हैं.

किशनगंज किशनगंज शहर के डुमरिया वार्ड नंबर 30 में आज से कलश यात्रा के साथ भक्ति और आध्यात्म का अनूठा समागम होने जा रहा है. यहा महाप्रभु सतनाम संघ के तत्वावधान में पाँच दिवसीय श्रीश्री 108 हरिनाम संकीर्तन समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है. जिसे लेकर मंगलवार को स्थानीय स्तर पर तैयारिया की गई. आयोजन की जानकारी देते हुए महाप्रभु सतनाम संघ के अध्यक्ष राम नारायण धर उर्फ साधु ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जोरों-शोरों से जुटे हुए हैं. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ होगी. कलश यात्रा में भारी संख्या में महिला श्रद्धालु और कन्याएं शामिल होकर डुमरिया कार्यक्रम स्थल से शहर के देवघाट खागरा पहुंचेगी. जहां पूजा अर्चना करने के बाद कलश में जल लेकर पुनः कार्यक्रम स्थल आएगी. यह आध्यात्मिक महोत्सव पूरे पाँच दिनों तक चलेगा, जिसमें दूर-दराज से आए कीर्तन मंडलियों द्वारा हरिनाम का जाप किया जाएगा. कार्यक्रम का समापन 5 अप्रैल को महाप्रसाद वितरण के साथ होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >