गणिनाथ महोत्सव का आयोजन सात सितंबर को

श्री बाबा गणिनाथ गोविंद जी की जयंती सह पूजन उत्सव अगामी सात सितंबर शनिवार को प्रत्येक वर्ष की भांति श्री दिगंबर जैन भवन किशनगंज मे मनाने का निर्णय लिया गया.

किशनगंज.श्री बाबा गणिनाथ गोविंद जी की जयंती सह पूजन उत्सव अगामी सात सितंबर शनिवार को प्रत्येक वर्ष की भांति श्री दिगंबर जैन भवन किशनगंज मे मनाने का निर्णय लिया गया.इस संबध में एक आवश्यक बैठक की गई. जिसमे सर्व सम्मति से लिया गया की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से गणिनाथ महोत्सव सह पूजा का आयोजन किया जायेगा जिसमे किशनगंज जिला सहित नेपाल बंगाल के इस्लामपुर कानकी दालकोला के स्वजाति बंधुगण उपस्थित होते है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इस कार्यक्रम मे अपनी सह भागिता की अपील की गई.इस बैठक मे मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेश गुप्ता,सचिव अरविन्द गुप्ता,कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता , अमित गुप्ता अजित गुप्ता प्रदीप गुप्ता, दुलारचंद गुप्ता शत्रुधन साह,अशोक गुप्ता,रेखा गुप्ता पप्पू गुप्ता राकेश गुप्ता अरुण गुप्ता आदि बहुत से सदस्यगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >