गलगलिया (किशनगंज). जिले गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 मवेशियों से लदे एक ट्रक को जब्त किया. मौके से पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया. मवेशियों को अररिया से असम ले जाया जा रहा था.गिरफ्तार चालक की पहचान देबेन जियाउल हक 40 वर्ष और खलासी की पहचान मोयनुल हक 41 वर्ष के रूप में हुई है. दोनों आरोपी असम के जिला बरपेटा के निवासी हैं. मवेशियों को सुरक्षित किया गया, वाहन स्वामी पर एफआईआर पुलिस ने ट्रक से बरामद सभी 15 मवेशियों को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया है. ट्रक को भी जब्त कर थाना परिसर में रखा गया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले में वाहन स्वामी सहित अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
गलगलिया पुलिस ने 15 मवेशियों से लदा ट्रक जब्त किया, दो तस्कर गिरफ्तार

जप्त गाड़ी के साथ तस्कर | Prabhat Khabar Network
Copied link
किशनगंज के गलगलिया में पुलिस ने 15 मवेशियों से लदा ट्रक जब्त किया है. इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.