किशनगंज में 2,796 लीटर अवैध बीयर जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज जिले के गलगलिया चेकपोस्ट पर मद्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2,796 लीटर अवैध बीयर जब्त की है. इस दौरान एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. विभाग अब इस खेप के आपूर्ति नेटवर्क की जांच में जुटा है.

किशनगंज : बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज जिले के गलगलिया चेकपोस्ट पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2,796 लीटर अवैध बीयर जब्त की है. इस दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया.

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह और सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार राय के नेतृत्व में मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गलगलिया चेकपोस्ट पर नाकेबंदी की. इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई. जांच के दौरान ट्रक से 2,796 लीटर अवैध बीयर बरामद हुई.

मुजफ्फरपुर का तस्कर गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया. उसकी पहचान सुबोध कुमार तिवारी, निवासी बहुलवाड़ा सरायया, जिला मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है.

आपूर्ति नेटवर्क की जांच में जुटा विभाग

मद्य निषेध विभाग की टीम ने आरोपी का सदर अस्पताल, किशनगंज में अनिवार्य स्वास्थ्य परीक्षण कराया. इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि बीयर की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसकी आपूर्ति किस स्थान पर की जानी थी. मामले की जांच जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rahul kumar

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >