अलग-अलग स्थानों से शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार

अलग-अलग स्थानों से शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार

किशनगंज. जिले में शराब तस्करों व पियक्कड़ों के विरुद्ध उत्पाद विभाग का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. इसी क्रम में विभाग द्वारा चलाये गये विशेष जांच अभियान में 3.300 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद विभाग के निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में फरिंगोला चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान पहली कार्रवाई में एक व्यक्ति के पास से 2.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. वहीं दूसरी कार्रवाई में एक अन्य व्यक्ति के पास से 500 मिलीलीटर शराब जब्त की गयी. दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. इधर देवी चौक पर अवर निरीक्षक भोले शंकर द्वारा चलाये गये जांच अभियान में 1.050 लीटर विदेशी शराब के साथ दो व्यक्तियों को धर दबोचा गया. उत्पाद विभाग ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद चारों गिरफ्तार आरोपितों को सदर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया. मेडिकल जांच के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >