लापता चारों नाबालिग लड़कियां बरामद

परिजनों ने ली राहत की सांस

किशनगंज. किशनगंज थाना क्षेत्र से लापता चार नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने मंगलवार की रात को बरामद कर लिया है. बताया जाता है कि इन लड़कियों को किशनगंज से बरामद किया गया है. बरामदगी के बाद इनके परिजनों ने राहत की सांस ली है. प्रभारी थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि शहर की चार नाबालिग लड़कियों के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाने के बाद से ही इनकी खोजबीन की जा रही थी. सभी को सकुशल बरामद कर लिया गया है. आवश्यक प्रक्रिया व कानूनी कार्रवाई के बाद नाबालिग लड़कियों को परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया जारी थी. वहीं चारों नाबालिग लड़कियां कुछ भी बोल नहीं रहीं थी. बताया जाता है कि सभी नाबालिग लड़कियां अपने घर से घूमने के लिए निकली थी. लेकिन कम उम्र होने के कारण इन्हें ये समझ नहीं आ रहा था कि ये कहां जाना चाहती है. ये नाबालिग लड़कियां घूमने के उद्देश्य से ट्रेन में सवार हो गयी थी, लेकिन गलती से आगे चली गयी. बाद में इन्हें गलती का एहसास हुआ और वापस पुनः किशनगंज लौट गयी. हालांकि पुलिस और परिजनों के द्वारा नाबालिग लड़कियों की खोजबीन लगातार जारी थी. खोजबीन के क्रम में इन्हें बरामद कर लिया गया. यहां बता दें कि शहर से एक साथ सोमवार को चार नाबालिग लड़कियां लापता हो गयी थीं. नाबालिग लड़कियां सोमवार को घर से निकली थीं और किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचकर किसी ट्रेन से आगे चली गयी थीं. लापता नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. इसके बाद उन्हें सकुशल बरामद कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >