चार नाबालिग लड़कियां लापता, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

किशनगंज थानांतर्गत चार नाबालिग लड़कियों के एक साथ लापता होने का मामला प्रकाश में आया है.

किशनगंज. किशनगंज थानांतर्गत चार नाबालिग लड़कियों के एक साथ लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. लापता नाबालिग लड़कियां सोमवार को घर से निकली थी और किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचकर किसी ट्रेन से आगे जाने की बात बतायी जा रही है. लापता नाबालिग लड़कियों परिजनों ने सदर थाना में आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. इधर पुलिस ने मामले भी मामले को गंभीरता से लेते हुए इनकी बरामदगी में जुट गयी है. एसडीपीओ वन खुसरू सिराज स्वयं मामले की जांच कर रहे है. शहर के एक व्यक्ति ने सदर थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी 13 वर्षीय भांजी, जो उनके पास रहकर पढ़ाई करती थी, रविवार सुबह करीब 7:30 बजे मदरसा जाने की बात कहकर घर से निकली थी. उनके साथ तीन नाबालिग लड़कियां भी थी. जिनकी उम्र 12, 13 और 14 वर्ष के करीब है. एक 10 वर्षीय बच्ची भी उनके साथ गई थी, लेकिन उसे किशनगंज रेलवे स्टेशन से वापस भेज दिया गया. चारों लड़कियां एक ई-रिक्शा से रेलवे स्टेशन पहुंची थी और रेलवे टिकट काउंटर से कोलकाता जाने का टिकट लिया था. जब सुबह करीब 9 बजे तक नाबालिग लड़कियां घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों की चिंता बढ़ गई. इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों के यहां खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. मामले की सूचना तुरंत आरपीएफ और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को भी दी गयी. एसडीपीओ खुसरो सिराज ने बताया कि नाबालिग लड़कियों की बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए है. सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है. रेलवे पुलिस और आसपास के जिलों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है. पुलिस लगातार परिजनों के संपर्क में रहकर नाबालिग लड़कियों की खोजबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >