पूर्व विधायक कमरूल होदा कांग्रेस में हुए शामिल, कहा - पार्टी चाहेगी तो लडूंगा चुनाव

किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक इजहारुल हुसैन भी मौजूद थे

किशनगंज पूर्व राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व एआईएमआईएम विधायक कमरूल होदा ने राजद का दामन छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया. मंगलवार को पटना में किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक कमरूल होदा को सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार एव कांग्रेस के सीएलपी नेता सह कदवा विधायक शकील अहमद खा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक इजहारुल हुसैन भी मौजूद थे. बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व विधायक कमरूल होदा के राजद छोड़ कांग्रेस में शामिल होने से चर्चाओं का बाजार गर्म है. किशनगंज विधानसभा महागठबंधन के तहत कांग्रेस कोटे में आती है और यहां से कांग्रेस के सिटिंग विधायक भी है. वहीं कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक कमरूल होदा ने कहा कि अगर पार्टी और क्षेत्र की जनता चाहेगी तो किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लडूंगा. उन्होंने कहा कि देश के वर्तमान हालत को देखते हुए संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए उन्होंने कांग्रेस जोईन की है. उन्होंने कहा कि आज सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि सीमांचल में इंडिया गठबंधन का सभी सीटों पर परचम लहराएगा और सब एकजुट होकर इसके लिए काम करेंगे. मालूम हो कि पूर्व विधायक कमरूल होदा एआईएमआईएम के टिकट पर बिहार में किशनगंज विधानसभा चुनाव जितने वाले पहले एआईएमआईएम विधायक थे लेकिन 2020 के विधानसभा चुनावों में उन्हें कांग्रेस के इजहारुल हुसैन ने चुनाव में मात दे दी. पूर्व विधायक कमरूल होदा के कांग्रेस में शामिल होने से समर्थकों में खुशी का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >