विद्युत ऊर्जा चोरी मामले में प्राथमिकी

विद्युत ऊर्जा चोरी मामले में प्राथमिकी

किशनगंज. विद्युत विभाग के द्वारा विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले में अभियान चलाया गया. कनीय अभियंता दीपक कुमार के नेतृत्व में 22 दिसंबर को सदर थाना क्षेत्र के पिछला बरारो गांव में तीन अलग अलग घरों में विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध कार्रवाई की गई जिसमें अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा जलाने के मामले में उपभोक्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. एक स्थान में विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले में 17 हजार 135 रुपए जुर्माना लगाया गया. टीम के द्वारा एक अन्य परिसर की भी जांच की गई जहां विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले में 11 हजार 616 रुपए का जुर्माना लगाया गया है. एक अन्य स्थल में भी जांच कर जुर्माना लगाया. कार्रवाई कनीय विद्युत अभियंता शक्ति कुमार के नेतृत्व में की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >