छात्रा के साथ दुष्कर्म को लेकर प्राथमिकी दर्ज

छात्रा के साथ युवक के द्वारा दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की लिखित शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

किशनगंज छात्रा के साथ युवक के द्वारा दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की लिखित शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र स्थित पटुआ गांव निवासी सद्दाम का उसके घर पूर्व से आना जाना था. इसी दौरान सद्दाम शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा. सद्दाम ने चुपके से वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया. पीड़िता ने सद्दाम पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा. छात्रा ने परिजन को सूचना दी तब परिजन घटना की शिकायत लेकर सद्दाम के घर पहुंचे लेकिन उन्हें भगा दिया गया. घटना से परेशान पीड़िता व परिजन न्याय की गुहार लगाने पुलिस के पास पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >