प्रधानाध्यापक को सेवानिवृत्त होने पर दी गयी विदाई

चार दशक से अधिक समय तक शिक्षा की अलख जगाने वाले प्रधानाध्यापक मदन लाल सिंह को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई. समारोह में शिक्षक, छात्र और अभिभावक भावुक नजर आए

टेढ़ागाछ प्रखंड के मध्य विद्यालय मटियारी में शनिवार को प्रधानाध्यापक मदन लाल सिंह के सेवानिवृत्त होने पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया. वक्ताओं ने उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उन्हें एक आदर्श शिक्षक और कुशल प्रशासक बताया.

किशनगंज.

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मटियारी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय मटियारी के प्रांगण में शनिवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक मदन लाल सिंह के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया.समारोह में उपस्थित शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने श्री सिंह के शिक्षा क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की. वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में एक आदर्श शिक्षक, कुशल प्रधानाध्यापक, सीआरसीसी एवं बीआरपी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया.वक्ताओं ने बताया कि मदन लाल सिंह ने मध्य विद्यालय बेलवाड़ी तथा मध्य विद्यालय मटियारी में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सराहनीय प्रयास किए. उनके कार्यों का सकारात्मक प्रभाव विद्यालय और समाज दोनों पर पड़ा.विदाई समारोह के दौरान कई शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक भावुक हो गए. अपने संबोधन में मदन लाल सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बिताया गया उनका पूरा कार्यकाल उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है. उन्होंने सभी सहयोगियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया.समारोह में मुखिया प्रतिनिधि सफदर हुसैन, अनूप कुमार दास, राजेंद्र मांझी, नासिर आलम, तेजनारायण सिंह, वरुण कुमार, नंद कुमार, गया प्रसाद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, पैवर आलम, राजेश पांडेय, प्रजापति शरण सिन्हा, उत्तम सिन्हा, मो. ग्यास सरवर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे.कार्यक्रम का समापन मदन लाल सिंह के सुखद, स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन की शुभकामनाओं के साथ किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAVIKANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >