नवरात्रा पर्व के दौरान सरकारी स्कूलों में छुट्टी की कटौती पर शिक्षक संघ ने अफसोस जाहिर किया

वर्षों में कलश पूजा शुरुआत के साथ ही सरकारी स्कूलों में सरकारी छुट्टी की स्वीकृति मिलती रही है.

बहादुरगंज दुर्गापूजा – नवरात्रा पर्व के दौरान सरकारी स्कूलों में छुट्टी की कटौती पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने अफसोस जाहिर किया है एवम सरकारी छुट्टी में बढ़ोतरी को लेकर राज्य सरकार के नव पदस्थापित अपर मुख्य सचिव से यथोचित प्रशासनिक पहल का आग्रह किये हैं. संघ के बहादुरगंज अध्यक्ष प्रमोद पांडे एवम अब्दुल कादिर ने कहा कि दुर्गापूजा पर्व हिंदुओं का सबसे त्योहार है. पर्व के दौरान न केवल घरों में कलश की स्थापना होती है, बल्कि कहीं बड़ी तादाद में भक्तगण इस अवसर पर नवरात्रा व्रत भी रखते हैं. परिस्थिति में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की मुसीबत को सहज ही समझा जा सकता है. जबकि पूर्व से ही दूरदराज अन्य जिले के शिक्षक कर्मियों का भी जहाँ – तहाँ स्कूलों में पदस्थापन किसी से छुपी नहीं है. ऐसे में इतने बड़े पर्व के दौरान विभागीय स्तर पर सिर्फ चार दिनों की छुट्टी समझ से परे है. संघ के अनुसार केवल बीते पिछले वर्ष की बात को छोड़ दें तो पूर्व के सभी लगातार वर्षों में कलश पूजा शुरुआत के साथ ही सरकारी स्कूलों में सरकारी छुट्टी की स्वीकृति मिलती रही है. संघ ने दुर्गापूजा – नवरात्र को देखते हुए बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव से सरकारी स्कूलों में यथोचित छुट्टी बढ़ाने की मांग किये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >