उत्पाद विभाग ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

उत्पाद विभाग ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

किशनगंज

उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की रात विभिन्न चेक पोस्टों में शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध तलाशी अभियान चलाया. अभियान के तहत 8 लोगों को पकड़ा गया. जिसमें पांच लोगों को शराब पीने व तीन युवकों को शराब के साथ पकड़ा गया. सभी बंगाल से शराब पीकर आ रहे थे. उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में कार्रवाई में उत्पाद अवर निरीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार के अलावा अन्य शामिल थे. शराब के साथ पकड़े गए तीनों युवकों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद सभी को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >