पौआखाली : आगामी इस्लामिक पर्व जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर सोमवार को पौआखाली जामा मस्जिद में बैठक आयोजित की गयी. इसमें पर्व के आयोजन, आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व कमेटी का पुनर्गठन करते हुए फिरोज आलम उर्फ मल्लू को दोबारा अध्यक्ष चुना गया.
मुजम्मिल अशर्फी को उपाध्यक्ष, असलम आजाद उर्फ बबलू को सचिव, राजू आलम को उप सचिव और नफीस आलम को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी. वहीं चांद सिद्दीकी, अख्तर अशर्फी, अब्दुल समद, कामरान एसएन, हाफिज शाहनवाज, मंजर आलम उर्फ मुन्ना, सोहेल राही, मो. उसमान, साहिल अशर्फी, हाफिज अकिल, कलाम आलम और आफताब अहमद को सदस्य बनाया गया.
आयोजन की निगरानी के लिए समिति गठित
पर्व के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू रखने और आयोजन की निगरानी के लिए निगरानी समिति का भी गठन किया गया. इसमें उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबू नसर आलम, नौशाद आलम, नायाब अनवर, समसूल हक, समसूल हक रिजवी, ऐनुल हक, हाजी गुलाम मुस्तफा, मो. कासिम, फकरुद्दीन सिद्दीकी, हबेवुर रहमान, दुलारे और नुरुल होदा सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया.
बैठक में सदस्यों ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी के कार्यक्रमों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर जोर दिया. साथ ही तैयारियों को समय पर पूरा करने और अकीदतमंदों के साथ आम लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने पर सहमति बनी.
