ई-रिक्शा पलटी, दो महिलाएं घायल

शहर के सर्विस रोड होटल हाईवे के समीप तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दौरान ई-रिक्शा पर सवार चार महिलाओं में से दो महिलाएं घायल हो गयी.

किशनगंज.शहर के सर्विस रोड होटल हाईवे के समीप तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दौरान ई-रिक्शा पर सवार चार महिलाओं में से दो महिलाएं घायल हो गयी. भीड़ का फायदा उठाकर ई-रिक्शा चालक फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सदर अस्पताल में भरती कराया गया.

बिजली का तार टूटकर गिरने से लगी आग

किशनगंज. किशनगंज प्रखंड के महीनगांव पंचायत अंतर्गत फूल बस्ती वार्ड नंबर 5 में बिजली के तार टूटने से भीषण आग लग गई. वही मौके पर स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी. मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंचकर आग पर काबू पाया. बिजली के 11000 वोल्ट का तार गांव में रखे पुआल के ऊपर गिर गया. जिस कारण आग लग गयी थी. वहीं इस दौरान लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >