डीएम ने कई मामलों की समीक्षा कर दिये आवश्यक निर्देश

जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक कार्य संस्कृति एवं विभागीय अनुशासन सुदृढ़ करने को बैठक आहूत की गई

किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक कार्य संस्कृति एवं विभागीय अनुशासन सुदृढ़ करने को बैठक आहूत की गई. बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे. समीक्षा के क्रम में कर्मियों की कर्म पुस्तिका संधारण की स्थिति, संचिकाओं के निर्गमन एवं प्रस्तुतीकरण की प्रगति, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के अनुपालन की समीक्षा, नीलाम पत्रवाद, माननीय न्यायालय वाद, आपदा राहत, एसी एवं डीसी विपत्र, लोक शिकायत एवं अनुशासनात्मक कार्रवाइयों की प्रगति, सूचना का अधिकार, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, सीपी ग्राम, सीएम डैशबोर्ड, सीएम जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति, सेवांत लाभ, अंतर विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा अन्य लंबित प्रतिवेदनों की प्रगति की समीक्षा की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >