डीएम ने आमजनों की सुनीं सुमस्याएं

जिलाधिकारी विशाल राज ने शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे से समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में आमजनों की सभी समस्याएं सुनीं

किशनगंज.

जिलाधिकारी विशाल राज ने शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे से समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में आमजनों की सभी समस्याएं सुनीं. इस क्रम में लोगों ने डीएम से मिलकर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. प्राप्त समस्याओं पर यथाशीघ्र नियमानुसार अग्रतर कार्रवाई के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने बताया कि आमजनों से जुड़ी सभी समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई को जायेगी. आमजन प्रत्येक शुक्रवार को 10:30 से अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन के साथ मिलकर अपनी बात रख सकते हैं. उनकी बातों पर नियमानुसार यथाशीघ्र कार्रवाई की जायेगी. मौके पर कार्यालय सहायक दीपक कुमार झा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >