उद्योग संवाद में डीएम ने सुनी उद्यमियों की समस्याएं

उद्योग संवाद में डीएम ने सुनी उद्यमियों की समस्याएं

मौके पर ही किया कई मामलों का निपटारा, शिकायतों के त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश

किशनगंज. जिला उद्योग केंद्र (डीआइसी) के प्रांगण में उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी विशाल राज ने की. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में उद्योग, स्वरोजगार व स्टार्टअप को बढ़ावा देना तथा इससे जुड़े लोगों की व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करना था.

सीधा संवाद व त्वरित समाधान

संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने जिले के उद्यमियों व स्टार्टअप से जुड़े युवाओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना. कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही कार्य-संबंधित समाधान प्रदान किए. डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि उद्यमियों व सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्ध तरीके से किया जाए. उन्होंने कहा कि उद्योग संवाद जैसे मंच प्रशासन व आमजन के बीच की दूरी को कम करते हैं. इससे धरातल पर आने वाली अड़चनों को दूर करने में मदद मिलती है.

विभागीय समन्वय पर जोर

बैठक में उद्योग व स्टार्टअप के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं, विशेषकर बिजली व सुरक्षा मानकों पर भी चर्चा की गयी. जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने को कहा ताकि नए उद्योगों को स्थापित करने में कोई तकनीकी बाधा न आए. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अनिल कुमार मंडल (महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र), मो माहिन रज़ा (जिला समन्वयक, स्टार्टअप), अनुराधा चंद्रा (जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका) आदि शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >