जिला स्तरीय सतर्कता व अनुश्रवण समिति की बैठक

जिला स्तरीय सतर्कता व अनुश्रवण समिति की बैठक

किशनगंज. जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989, नियम-1995 के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कत्ता एवं अनुश्रवण समिति की चतुर्थ त्रैमासिक बैठक सम्पन्न हुई. विगत बैठक से अबतक प्राथमिकी स्तर पर कुल 17 मामलों में कुल 32 पीड़ितों व आश्रितों के बीच कुल 24 लाख 92 हजार 300 रूपये एवं आरोप पत्र स्तर पर में कुल 19 मामलों में कुल-32 पीड़ितों व आश्रितों के बीच कुल 20 लाख 50 हजार रूपये के भुगतान का अनुमोदन प्रदान किया गया. साथ ही मंगलवार को मैनुअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम-2013 के तहत गठित जिला स्तरीय सत्तर्कता एवं अनुश्रवण समिति की चतुर्थ त्रैमासिक बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, विशेष लोक अभियोजक, थाना प्रभारी, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, इन्द्रदेव पासवान, सदस्य, सूरज कुमार, सदस्य एवं अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >