किशनगंज समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आहूत की गई. बैठक में विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में सुरक्षित स्थान, सभी थानों मैं चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर, जिला बाल कल्याण समिति, बाल श्रम से मुक्त कराए बच्चों के सीएलटीएस कार्ड निर्माण की अद्यतन स्थिति की चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए. बैठक में ट्रासजेंडर, प्रायोजक देखभाल योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आदि की भी समीक्षा की गई. बैठक में सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई आलोक कुमार भारती, जिला योजना पदाधिकारी, पंकज सिन्हा सीपीओ किशनगंज तथा अन्य पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
