दंपती में गलतफहमी से उपजे विवाद के मामलों का निष्पादन

महिला थाना परिसर में शनिवार को पुलिस परामर्श केंद्र लगाया गया. जिसमें अलग-अलग मामले के तीन आवेदन पड़े

किशनगंज.

महिला थाना परिसर में शनिवार को पुलिस परामर्श केंद्र लगाया गया. जिसमें अलग-अलग मामले के तीन आवेदन पड़े. दोनों पक्षों को बुलवाकर आपसी सहमति के बाद दो मामलों का निपटारा मौके पर किया गया. साथ ही अन्य मामले के निपटारे के लिए सुनवायी की अगली तिथि दी गयी. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर लगे परामर्श केंद्र में छोटे-मोटे घरेलू विवाद और हिंसा के निपटारे के लिए दूर दराज के इलाकों से फरियादी पहुंचे थे. अपर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी की मौजूदगी में विवादों का निबटारा किया गया. दोनों पक्षों की बातों को सुनने के बाद बाॅड़ भरा कर सुलह कराने का प्रयास किया. अपर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने कहा कि शनिवार को दो मामले में सुनवाई की गयी. जिनमें अधिकतर मामले पति और पत्नी के बीच गलतफहमी के कारण उत्पन्न हो गए थे, जिसे दूर करने का प्रयास किया गया. वहीं कुछ मामले में एक पक्ष द्वारा नही पहुंचने के कारण आगे की तिथि निर्धारित की गई जिसे पुख्ता सबूतों के साथ अगले सप्ताह पुनः आने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >