प्रत्याशी के चयन को ले जन सुराग ने बैठक में की चर्चा

जन सुराज पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है

किशनगंज जन सुराज पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है. शनिवार को किशनगंज विधानसभा के सिंघिया कुलमनी पंचायत स्थित सिंघिया उच्च विद्यालय में जन सुराज के सभी संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों, संभावित प्रत्याशियों, संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षकों की निगरानी में संपन्न हुई. जिलाध्यक्ष अबू अफ़फ़ान फारूकी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पर्यवेक्षक नौशाद आलम और तौकीर अहमद भी मौजूद रहे. बैठक को विधानसभा के संभावित प्रत्याशियों ने संबोधित किया जिसमें नेहाल अख़्तर, तारिक अनवर और डॉ तारा स्वेता आर्या शामिल थे. इस दौरान जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला संगठन महामंत्री और जिला चुनाव अभियान समिति के संयोजक के साथ ही सभी संबंधित प्रखंड अध्यक्ष भी शामिल थे. उम्मीदवारों की बातें सुनने के बाद संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों ने अपनी राय बंद लिफाफे में मौजूद पर्यवेक्षक को सौंपी. राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षक इन संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों की राय के आधार पर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे. कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष अबू अफ़फ़ान फारूकी, जिला प्रभारी डॉ विजय, पर्यवेक्षक नौसाद आलम और तौकीर अहमद, विधानसभा के संभावित प्रत्याशी नेहाल अख़्तर, तारिक अनवर और डॉ तारा स्वेता आर्या शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >