जाम की समस्या से निजाद दिलाने की मांग

शहर के पश्चिमपाली चौक में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है

किशनगंज शहर के पश्चिमपाली चौक में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. आए दिन लगने वाले जाम से स्थानीय लोगो व राहगिरो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. शहर में उक्त जगह पर सड़कों पर फेरीवालों का अतिक्रमण और ईरिक्शा चालकों की मनमानी और यत्र तत्र खड़े वाहनों की वजह से जाम लग जाता है. जाम की वजह से वाहनों को जाम में फंसा रहना पड़ता है. जाम की इस बढ़ती समस्या से लोगो को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. हालांकि यातायात थाना पुलिस के द्वारा जाम की समस्या के निदान को लेकर समय समय पर पहल की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >