स्कूलों में मासिक धर्म स्वच्छता सुविधाओं की मांग

स्कूलों में मासिक धर्म स्वच्छता सुविधाओं की मांग

किशनगंज. सांसद डॉ जावेद आजाद ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर किशनगंज व पूर्णिया के विद्यालयों में मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की है. पत्र में सांसद ने कहा कि किशनगंज लोकसभा क्षेत्र की बेटियों के स्वास्थ्य, सम्मान व शिक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पहल न केवल छात्राओं की उपस्थिति व शिक्षा को मजबूत करेगी, बल्कि उनके स्वास्थ्य व आत्मसम्मान की भी रक्षा करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि यह सकारात्मक कदम लाखों छात्राओं के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >