ससुराल से लौट रहे युवक का रमजान नहर में मिला शव

मृतक बीते शनिवार को अपने ससुराल दामलबाड़ी कॉलोनी आया था और रविवार की शाम को अपने घर जाने की बात कहकर निकला था. लेकिन उनके ससुराल से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर ही उनका शव दूसरे दिन नहर में तैरता मिला.

पहाड़कट्टा

पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के परलाबाड़ी पंचायत अंतर्गत डुमरमणि व छगलिया गांव के बीच रमजान नहर में सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान दिलीप ऋषि (35) वर्ष ग्राम मोतिहारा थाना किशनगंज के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक बीते शनिवार को अपने ससुराल दामलबाड़ी कॉलोनी आया था और रविवार की शाम को अपने घर जाने की बात कहकर निकला था. लेकिन उनके ससुराल से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर ही उनका शव दूसरे दिन नहर में तैरता मिला.

शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया

शव मिलने की सूचना पर पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि सोमवार की तड़के सुबह जब स्थानीय ग्रामीण मक्का तोड़ने के लिए खेत की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान उनकी नजर रमजान नहर में तैरते शव पर पड़ी. जिसके बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. पुलिस के पहुंचने के बाद शव को रेस्क्यू कर नहर से बाहर निकाला गया. पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हुई है. परिजन की तरफ से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >