शिव बारात में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार की देर संध्या पौआखाली नगर के फूलबाड़ी चौक स्थित मिलन मंदिर से कुम्हिया स्थित शिव पार्वती मंदिर तक भव्य शिव बारात झांकी निकाली गई

पौआखाली महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार की देर संध्या पौआखाली नगर के फूलबाड़ी चौक स्थित मिलन मंदिर से कुम्हिया स्थित शिव पार्वती मंदिर तक भव्य शिव बारात झांकी निकाली गई. झांकी में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इस झांकी में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. शिव बारात की शुरुआत मिलन मंदिर में पुरोहित जयनाथ झा के द्वारा विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई. गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर भक्त झूमते नजर आए. इस दौरान निकाली गई झांकियों ने नगरवासियों का मन मोह लिया. झांकी में भगवान शिव, माता पार्वती की प्रतिमाओं के दर्शन हेतू जगह-जगह भक्त ललाहित दिखें. पूरे रास्ते में हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा. उधर जैसे ही बारात कुम्हिया शिव पार्वती मंदिर पहुंची, वहां भक्तों की भारी भीड़ ने भगवान शिव का अभिनंदन किया. मंदिर परिसर में शिव-पार्वती विवाह की रस्में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराई गईं. भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. थानाध्यक्ष अंकित सिंह, एसआई अंगद प्रसाद, महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहें. शिव बारात में सामाजिक समरसता को बरकरार रखने के उद्देश्य से उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबू नसर आलम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दिलीप दास, नगर जदयू अध्यक्ष हबेवुर रहमान, आरएलएम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष नायब अनवर, प्रदीप सिंहा, शमसुल हक, सुनील गुप्ता, सचिन साह, अन्य के अलावे आयोजन समिति के सदस्य बाबुल सिन्हा, बिपुल देवनाथ, सूरज देवनाथ, मुन्ना देवनाथ, चंदन देवनाथ, छवि मल्लिक समेत सैकड़ों नगरवासी शामिल रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >