गोपाष्टमी पर्व पर की गयी गौ माता की सेवा

पूरबपाली स्थित गौशाला में गोपाष्टमी के अवसर पर गोमाता की विशेष सेवा का आयोजन किया गया.

किशनगंज.शहर के पूरबपाली स्थित गौशाला में गोपाष्टमी के अवसर पर गोमाता की विशेष सेवा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर गौशाला के अध्यक्ष सह नप किशनगंज के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन ने गाय की पूजा की. इस अवसर पर श्री जैन ने कहा कि गोमाता के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का यह दिन हम सभी के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि गौ सेवा से न केवल सुख, समृद्धि और शांति का मार्ग प्रशस्त होता है, बल्कि इससे हमारे जीवन में सकारात्मकता और सच्ची प्रेरणा का संचार भी होता है. गोमाता की सेवा हर मनुष्य को करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि गोमाता का आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे. इस दौरान बड़ी संख्या में गौशाला समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >