एसएसबी व एपीएफ के पदाधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत नेपाल की सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी 12 वीं वाहिनी की एफ कंपनी मुख्यालय दिघलबैंक के द्वारा नेपाल के एपीएफ (झापा)के साथ आपसी समन्वय बैठक का आयोजन किया गया.

दिघलबैंक. भारत नेपाल की सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी 12 वीं वाहिनी की एफ कंपनी मुख्यालय दिघलबैंक के द्वारा नेपाल के एपीएफ (झापा)के साथ आपसी समन्वय बैठक का आयोजन किया गया.बैठक दिघलबैंक चेक पोस्ट पर की गयी. बैठक में सीमा क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण, अवैध गतिविधियों और तस्करी के संबंध में चर्चा की गयी.साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया. पर्यावरण संरक्षण सहित नशा मुक्ति अभियान को सुचारू रूप से चलाने पर बल दिया गया. अगर सीमा क्षेत्र में कोई अवैध गतिविधि होती है तो इसकी खबर एसएसबी से साझा करें. बैठक के बाद दोनो देशों के जवानों ने सीमा पर पांच किलोमीटर पैदल मार्च किया. साथ ही सीमा पर स्थित बॉडर पिलर की सुरक्षा एवं सीमा पर बढ़ रहे अतिक्रमण और सीमावर्ती क्षेत्र से होने वाले घुसपैठ को रोकने के लिए दोनों देशों के अधिकारियों ने पेट्रोलिंग की.दोनों देश के अधिकारियों ने आपस में तालमेल और भी बेहतर करने पर चर्चा की. वहीं नेपाली एपीएफ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से वे सीमा पर हर संभव सहयोग करने को तैयार है.बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर एल अहंजो सिंह ने की.इस पेट्रोलिंग में नेपाल के एपीएफ व एसएसबी के दर्जनों जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >