17 इस 18 जून को ज़िले के सभी प्रखंडों में लगेगा सहयोग शिविर

सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए अक्सर ऐसा होता है कि लोगों को कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते है. इसे लेकर सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिससे जनता को काफी लाभ होगा

किशनगंज के सभी प्रखंड़ोें में 17 व 18 जून को सहयोग शिविर लगेगा. शिविर में प्रमुख रूप से आयुष्मान भारत(पीएम-जय), आयुष्मान वय-वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, योजनाओं का लाभ मिलेगा.

किशनगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

जिले के सभी प्रखंडों में 17 व 18 जून को प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में मुख्य सचिव, बिहार द्वारा सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. डीएम विशाल राज ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना तथा लंबित आवेदनों, सत्यापन, ई-केवाईसी एवं अन्य प्रक्रियाओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है. शिविर में प्रमुख रूप से आयुष्मान भारत(पीएम-जय), आयुष्मान वय-वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), लखपति दीदी, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांग कल्याण योजनाएं, निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड तथा मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. उन्होंने लाभुकों से अनुरोध किया है कि वे योजनाओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र साथ लेकर शिविर में उपस्थित हों. जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को शिविर के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >