पोठिया में सहयोग शिविर का आयोजन, अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं

ग्रामीणों ने भूमि संबंधी मामलों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, कृषि, स्वास्थ्य और अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं को लिखित और मौखिक रूप से अधिकारियों के समक्ष रखा.

पहाड़कट्टा

पोठिया प्रखंड में मंगलवार को तीन ग्राम पंचायत जहांगीरपुर, परलाबाड़ी व पहाड़कट्टा के पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. तीनों पंचायत के शिविर से प्राप्त 150 आवेदनों का निपटारा किया गया. सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों ने अलग-अलग स्टॉल लगाए थे, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई. ग्रामीणों ने भूमि संबंधी मामलों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, कृषि, स्वास्थ्य और अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं को लिखित और मौखिक रूप से अधिकारियों के समक्ष रखा. अधिकारियों ने संबधित मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

शिविर में विभागीय स्टॉलों पर लोगों को योजनाओं से संबंधित जानकारी देने के साथ -साथ आवेदन और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया भी समझाई गयी. ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे शिविरों के आयोजन से उन्हें अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलता है, जिससे समाधान की प्रक्रिया तेज होती है. अधिकारियों ने भी लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और किसी भी समस्या के लिए सम्बंधित विभाग से संपर्क करने की अपील की.

150 आवेदनों का किया गया निबटारा

सीओ सह प्रभारी बीडीओ मोहित राज ने बताया कि सहयोग शिविर सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है. जिसके माध्यम से प्रशासन सीधे जनता के द्वार तक पहुंच रहा है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को पोठिया प्रखंड के 3 ग्राम पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया था. जिसमें कुल 150 आवेदनों का निबटारा किया गया. उन्होंने बताया कि आगामी 16 जून को भी 3 ग्राम पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा. जिसमें आमजन सीधे पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते है. जहांगीरपुर पंचायत में एडीएम आपदा मो उमेर, पहाड़कट्टा में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अंकिता कुमारी, परलाबाड़ी में एडीएम श्रुति सहित सीओ मोहित राज, थानाध्यक्ष अंजय अमन के द्वारा सहयोग शिविर की मोनेटरिंग की जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >