मो हुसैन आजाद की पूण्य तिथि पर कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

स्व मोहम्मद हुसैन आजाद छह बार विधायक और छह बार बिहार सरकार के कैबिनेट में मंत्री रहे. शिक्षा के क्षेत्र में इलाके में उनकी बेमिसाल कार्यों में से मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज और मोहम्मद हुसैन आजाद नेशनल कॉलेज, ठाकुरगंज के फाउंडर के तौर इन शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना उल्लेखनीय है.

किशनगंज शहर के महावीर मार्ग स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक मोहम्मद हुसैन आजाद की पुण्यतिथि मनाई गयी. कांग्रेस नगर अध्यक्ष सजल कुमार साहा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके तेलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसियों ने कहा कि स्व मोहम्मद हुसैन आजाद ने अपना पूरा जीवन समाजसेवा और क्षेत्र के विकास को समर्पित कर दिया. उन्होंने कहा कि स्व मोहम्मद हुसैन आजाद छह बार विधायक और छह बार बिहार सरकार के कैबिनेट में मंत्री रहे. शिक्षा के क्षेत्र में इलाके में उनकी बेमिसाल कार्यों में से मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज और मोहम्मद हुसैन आजाद नेशनल कॉलेज, ठाकुरगंज के फाउंडर के तौर इन शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना उल्लेखनीय है. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिला में युद्धस्तर पर विद्यालयों की स्थापना और शिक्षा के क्षेत्र में बेहद लगन से कार्य कर इलाके में शैक्षणिक चेतना और पिछड़ेपन दूर के उद्देश्य से अहम कार्य किए. उन्होंने क्षेत्र की समुचित विकास और प्रगति में अहम योगदान दिए. आज उनकी पुण्य तिथि के मौके पर खिराज ए अकीदत. इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू, प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक शमशेर अहमद दारा, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार साहा, जिला प्रवक्ता जुल्फिकार अहमद अंसारी, शंभू यादव, हाफिज मुदस्सिर, सोमेन्द्र बहादुर, अमजद, जावेद प्रधान, तनवी, दिलदार हुसैन, अनिल कुमार, शाहिद रब्बानी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >