25 क्विंटल चाइनीज लहसुन जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी ने कस्टम को सौंपा

ठाकुरगंज. नेपाल से लाये जा रहे 25 क्विंटल चायनीज लहसुन के साथ तीन तस्करों को पकड़ कर एसएसबी ने कस्टम को सौंप दिया. इस बाबत बताया जाता है कि मंगलवार शाम को एसएसबी 41 बटालियन के मैदानजोत कंपनी के द्वारा चलाए जा रहे अभियान मे नेपाल से लाये जा रहे 25 क्विंटल चाइनीज लहसुन के साथ तीन तस्करों को पकड़ा है. गुप्त सूचना के आधार पर मदनजोत कंपनी व कुटियाजोत बीओपी के जवानों ने नाका लगा कर लहसून जब्त किया और कस्टम पानीटंकी को सुपुर्द कर दिया. इसकी अनुमानित कीमत 33 लाख पांच हजार रुपये आंकी गयी. इस दौरान गिरफ्तार तस्करों की पहचान नवरदीप रॉय निवासी उत्तर रामधन जोत, राम कृष्ण बर्मन निवासी बांग्लाबाडी, उत्तर दिनाजपुर, उमेश सहनी, उत्तर कुटियाजोत के रूप में हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >