चेक पोस्ट व महत्वपूर्ण पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

चेक पोस्ट चलाया वाहन चेकिंग अभियान

प्रतिनिधि, किशनगंज लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला अंतर्गत विभिन्न थानों में किशनगंज पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को जिला में कई चेकपोस्ट व महत्वपूर्ण सड़कों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. शहर के रामपुर, फरिंगगोला मद्य निषेध चेकपोस्ट सहित कई जगहों पर गुजरने वाले सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही थी. बिना जांच के किसी भी वाहन को आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा था. इस दौरान थानाध्यक्ष लगातार चेक पोस्ट में मौजूद रहें. विशेष रूप से यह जांच की जा रही है कि किसी के द्वारा रुपये तो नहीं ले जाये जा रहे हैं. मालूम हो कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए रुपये खपाये जाने की आशंका रहती है. ऐसा कतई न हो इसके लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही शराब तस्करी न हो इसे लेकर भी जांच की जा रही है. मालूम हो कि लोकसभा चुनाव को लेकर चेक पोस्टों में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. जिला प्रशासन का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >