डॉ दिलीप जायसवाल के बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर ठाकुरगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने के बाद ठाकुरगंज जमकर आतिशबाजी की तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया.

ठाकुरगंज. डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने के बाद ठाकुरगंज नगर मंडल व ग्रामीण मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के भातढाला चौक पर जमकर आतिशबाजी की तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह तथा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धर्मलाल सिंह ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं,पदाधिकारियों ने कहा कि किशनगंज सहित सीमांचल क्षेत्र से पहली बार संगठन की बड़ी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिलीप जायसवाल को दिये जाने पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का आभार व्यक्त किया है. सभी ने कहा श्री जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर संगठन को मजबूती मिलेगी तथा 2025 विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपार सफलता मिलेगी. मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता देवकी अग्रवाल, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह, जिला महामंत्री बिजली सिंह, भाजपा नेता अरुण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल महाराज, नरेश साह, धनंजय सिंह, नगर निकाय जिला संयोजक मयंक शांडिल्य, मंडल उपाध्यक्ष अजय राय, बसंत सिंह, महामंत्री देवाशीष विश्वास, सन्नी झा, बासु सिंह, गणेश सिन्हा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदना मजूमदार, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष खोखा सरकार, उपाध्यक्ष बचू मंडल, संजीव साह, गोपेश यादव, शाकिर आलम,उपेंद्र सिंह सहित दर्जनों भाजपाई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >