ट्रांसपोर्ट संचालक ने चालक व मालिक पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
किशनगंज. ट्रांसपोर्ट के जरिए परिवहन के दौरान ट्रक में लोड सामग्री चोरी करने और उसमें मिलावट करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में सोमवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पटना स्थित एक ट्रांसपोर्ट के संचालक ने एक ट्रक के चालक और मालिक के विरुद्ध धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. शिकायत में बताया गया है कि करीब पांच माह पूर्व एक ट्रक में सामग्री लोड कर उसे ट्रांसपोर्ट के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जाना था. आरोप है कि परिवहन के दौरान ट्रक चालक व एक अन्य व्यक्ति ने उक्त सामग्री में मिलावट कर दी और कुछ सामग्री चोरी कर ली. मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.