बीएसएफ के एडीजी पूर्वी कमान सीमावर्ती क्षेत्र का लिया जायजा, स्थानीय लोगों से की बात

बीएसएफ के एडीजी पूर्वी कमान कोलकाता फ्रंटियर मुख्यालय रवि गांधी 13 जून से 16 जून तक बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं.

किशनगंज.बीएसएफ के एडीजी पूर्वी कमान कोलकाता फ्रंटियर मुख्यालय रवि गांधी गुरुवार को बीएसएफ उत्तर बंगाल के कदमतला पहुंचे. एडीजी (पूर्वी कमान) का उत्तर बंगाल फ्रंटियर के आईजी सूर्यकांत शर्मा और बीएसएफ के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. वे 13 जून से 16 जून तक बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. एडीजी श्री गांधी किशनगंज सेक्टर के अंतर्गत 132 बटालियन बीएसएफ के भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र के लिए रवाना हुए. उनके साथ बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर के आईजी भी रवाना हुए. एडीजी ने बीएसएफ 132 बटालियन के भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र के आसपास रहने वाली सीमावर्ती लोगों के साथ बातचीत की. भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों के साथ भी बातचीत की .उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की. सीमा पार बदमाशों की नापाक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चैबीसों घंटे सीमा पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >