गलगलिया. भारतीय स्टेट बैंक शाखा गलगलिया के ब्रांच मैनेजर सुबोध कुमार को मिला सम्मान. भागलपुर में आयोजित लाइफ मित्रा महासम्मेलन में गलगलिया शाखा के द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए एसबीआई लाइफ मित्रा सम्मान से सम्मानित किया गया, जिसमें उन्हें एक प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान किया गया. उन्हें यह सम्मान भागलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया था, जहाँ उनके साथ कुछ अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया. यह आयोजन एसबीआई लाइफ द्वारा अपने लाइफ मित्राओं को प्रेरित करने और उनके प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया था. इस मौके पर शाखा प्रबंधक,सीएसपी संचालक, केशियर और अन्य मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
