मारपीट में दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

सदर थाना क्षेत्र के सालकी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर दोनों पक्ष के लोग रविवार को सदर थाना पहुंचे

किशनगंज.

सदर थाना क्षेत्र के सालकी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर दोनों पक्ष के लोग रविवार को सदर थाना पहुंचे. जहां दोनों ओर से मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी दर्ज के बाद पुलिस कांड के अनुसंधान में जुट गई है. इधर, सदर थाना में दोनों ओर से अपनी-अपनी समस्या बताई गई. सदर थानाध्यक्ष ने भी दोनों ओर के लोगों की बातों को गंभीरता से सुना. काफी समझाने बुझाने के बाद भी दोनों नहीं मान रहे थे और दोनों पक्ष एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाने की अपील कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >