भारत-नेपाल सीमा पर दौड़ी युवा पीढ़ी, SSB और प्रशासन ने आयोजित की 5 किलोमीटर मिनी मैराथन

सीमाई इलाकों में उत्साह का माहौल, भारत-नेपाल सीमा पर 5 किलोमीटर की मिनी मैराथन का सफल आयोजन हुआ. इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल गतिविधियों के प्रति प्रेरित करना था.

भारत-नेपाल सीमा पर गुरुवार की सुबह एक अनोखा उत्साह देखने को मिला. ठाकुरगंज प्रखंड प्रशासन और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के संयुक्त तत्वावधान में नेगराडूबा एसएसबी कैंप से गलगलिया बॉर्डर तक 5 किलोमीटर की मिनी मैराथन दौड़ का सफल आयोजन किया गया. इस दौड़ के माध्यम से सीमावर्ती इलाके के युवाओं और आम नागरिकों को स्वास्थ्य, फिटनेस तथा खेल गतिविधियों से जुड़ने का प्रेरणादायी संदेश दिया गया.

नेगराडूबा से गलगलिया बॉर्डर तक दिखा जबरदस्त उत्साह

मैराथन की शुरुआत नेगराडूबा एसएसबी कैंप से हुई, जहां प्रतिभागियों ने इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड से गुजरते हुए गलगलिया सीमा तक की 5 किलोमीटर लंबी दूरी तय की. आम दिनों में वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा गश्त के लिए पहचानी जाने वाली इस सीमा सड़क पर सुबह-सुबह कदम मिलाते प्रतिभागियों के जोश ने पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया.

प्रतिभागियों के साथ बीडीओ ठाकुरगंज ओर गलगलिया थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

'स्वस्थ जीवनशैली और अनुशासन के लिए खेल जरूरी': बीडीओ

कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) आशीष कुमार ने बताया कि इस मिनी मैराथन का मुख्य लक्ष्य लोगों को शारीरिक रूप से सक्रिय रखना और दैनिक जीवन में फिटनेस को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सीमावर्ती युवाओं में अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेलों के प्रति रुचि जागृत होती है, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है.

सीमा क्षेत्र में बेहतर समन्वय और जनभागीदारी का संदेश

एसएसबी जवानों और स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम ने सुरक्षा बलों और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल तथा जनभागीदारी की मिसाल पेश की. मैराथन में शामिल प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी कर यह साबित किया कि एक सशक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नियमित शारीरिक गतिविधियां बेहद जरूरी हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बच्छराज

बच्छराज प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ठाकुरगंज (किशनगंज) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >