नदी से शव बरामद, शिनाख्त नहीं

नदी से शव बरामद, शिनाख्त नहीं

किशनगंज. पौआखाली थाना क्षेत्र के कोल्हा बस्ती, वार्ड नंबर 12 के पास नदी में एक व्यक्ति का शव लावारिस हालत में मिला. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आई. सदर अस्पताल में मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी है. शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >