तीसरी बार मोदी के पीएम बनने पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

शहर के मझिया स्थित जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने पर भाजपाईयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया.

किशनगंज. शहर के मझिया स्थित जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने पर भाजपाईयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने कहा कि एनडीए 3.0 सरकार में बिहार की भागीदारी प्रमुखता से रखी गई है, जिसमें सभी एनडीए के नव मनोनीत मंत्रियों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से एनडीए के 3.0 सीमांत क्षेत्र के लिए आने वाले समय में बहुत पूर्ण महत्वपूर्ण कार्य होंगे और कई ऐसे कार्य जो अधर में लटके पड़े थे एक सौ दिन के अंदर पूर्ण किए जाएंगे. इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री मनीष सिंहा, लखनलाल पंडित, अंकित कौशिक, ज्योति कुमार सोनू, हरीराम अग्रवाल, अरविंद मंडल जय किशन प्रसाद, पंकज कुमार, कमलेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >