बाइक सवार बदमाशों ने सोनार पट्टी रोड के पास वृद्ध महिला का छीना चेन

पीड़िता महिला माया देवी सोनार पट्टी की रहने वाली है. पीड़ित महिला के पुत्र अनुराग कुमार ने सदर थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी है.

किशनगंज शहर के सोनार पट्टी रोड के समीप मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक वृद्ध महिला का चेन छीन लिया. पीड़िता महिला माया देवी सोनार पट्टी की रहने वाली है. पीड़ित महिला के पुत्र अनुराग कुमार ने सदर थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी है. सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है. पीड़ित महिला पूजा करने मंदिर जा रही थी. तभी सोनार पट्टी रोड में बाइक सवार दो बदमाश अचानक आ गए और महिला के गले से चेन छीन लिया. महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक बदमाश फरार हो चुके थे. पहले तो महिला को कुछ समझ में नहीं आया. बाद में वह हैरान रह गई. महिला ने चिल्लाना भी शुरू किया. इतने में आसपास के लोग वहां जमा हो गए. बदमाश चेन छीनकर मेन रोड की ओर फरार हो गया. बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया गयालेकिन बदमाश तीव्र गति से बाइक दौड़ा कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस भी घटना की छानबीन करते हुए आसपास में लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >