पोठिया. दुर्गा पूजा का प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ हर्षोल्लास के साथ समापन हो गया. गुरुवार को नम आंखों से मां को विदाई दी गयी. प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में आकर्षक पंडाल बनाए गए थे. जहां मां दुर्गा की भव्य और मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गयी थी. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए. इस दौरान पुलिस प्रशासन से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की सहरानीय भूमिका रही. जानकारी के मुताबिक पोठिया,अर्राबाड़ी व पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोठिया बाजार,छत्तरगाछ, दामलबाडी पहाड़कट्टा, धुमनिया, रायपुर, खरखड़ी, बल्दिया हाट, टीपीझारी, कलियागंज, तैयबपूर रेलवे कॉलोनी, भुसीपोखर, बड़ाघडिया, सोनापूर, जनता हाट, मिर्जापुर, गोरियागच्छ, हेकलबाड़ी तथा दलुआ हाट, कलियागंज, सिताझारी, शेखपूरा डोकपुल, धुमनिया चाय बगान आदि स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की गई. सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पोठिया बाजार से देवी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के पूर्व महिला श्रद्धालुओं ने सिंदूर की होली खेली. .देवी माता की विदाई करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं का जमावड़ा पोठिया दुर्गा मंदिर व विसर्जन जुलूस में रहा. इधर पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन, सीओ मोहित राज, बीडीओ मो आसिफ समेत सभी थाना व ओपी के प्रभारी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर काफी सजग दिखे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
