भूटान में भूकंप से हिली धरती, सीमांचल और उत्तर बंगाल में महसूस हुए झटके

Bhutan Earthquake: जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11:06 बजे भूटान में भूकंप आया. इसके झटके ठाकुरगंज, किशनगंज, बहादुरगंज, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग समेत आसपास के कई क्षेत्रों में महसूस किए गए. कई लोगों ने बताया कि भूकंप के दौरान घरों में लगे पंखे, खिड़कियां और दरवाजे हिलने लगे, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए.

ठाकुरगंज (किशनगंज) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट:

Bhutan Earthquake: भूटान में रविवार देर रात आए 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके बिहार के सीमांचल क्षेत्र, उत्तर बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए. भूकंप के कारण कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया, हालांकि किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11:06 बजे भूटान में भूकंप आया. इसके झटके ठाकुरगंज, किशनगंज, बहादुरगंज, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग समेत आसपास के कई क्षेत्रों में महसूस किए गए. कई लोगों ने बताया कि भूकंप के दौरान घरों में लगे पंखे, खिड़कियां और दरवाजे हिलने लगे, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए.

भूकंप विज्ञान केंद्र से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र भूटान में थिम्फू से लगभग 17 किलोमीटर उत्तर दिशा में स्थित था. इसकी गहराई 26 किलोमीटर दर्ज की गई और तीव्रता 5.8 मापी गई. इसी वजह से इसका असर सीमांचल क्षेत्र तक महसूस किया गया.

देर रात तक प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार के बड़े नुकसान या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली थी. अधिकारियों ने स्थिति को पूरी तरह सामान्य बताया है.

विशेषज्ञों का कहना है कि हिमालयी क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है. नेपाल, भूटान और आसपास के पर्वतीय इलाकों में आने वाले भूकंपों के झटके अक्सर बिहार के सीमांचल क्षेत्र, उत्तर बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों तक महसूस किए जाते हैं.

स्थानीय लोगों के अनुसार झटके कुछ सेकंड तक महसूस हुए, जिससे लोगों में हल्की दहशत फैल गई. हालांकि स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई और किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >