भाजपा ने वृक्षारोपण कर पौधे लगाये व पृथ्वी बचाने के दिये संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर कई संस्थानों व कार्यालय में पौधारोपण करके पर्यावरण के संतुलन बनाये रखने काक संदेश दिया. भाजपा के स्थानीय कार्यालय में पौधारोपण किया गया.

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मंझिया रोड पर एक पेड़ मां के नाम लगाया गया.पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया.

किशनगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मंझिया रोड पर एक पेड़ मां के नाम लगाया गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष सफलतापूर्वक देश के लोगों का विश्वास, देश में विकास एवं विभिन्न जनकल्याण के पूर्ण होने के अवसर पर जिला बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महादेव चौधरी की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया. तत्पश्चात वंदेमातरम गीत के साथ आरंभ किया गया. जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने कहा कि पूर्व में हुए कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री के द्बारा मन की बात के विषय में पांच मंडलों में बेहतरीन स्थान पर रहा, जिसमें नगर मंडल किशनगंज, दिघलबैंक पूर्वी मंडल ने 100 प्रतिशत तथा ठाकुरगंज नगर मंडल में 96 प्रतिशत बूथो पर सुनने हेतु अरविंद मंडल एवं अतुल कुमार सिंह को मंचासिन पदाधिकारी ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया. मुख्य अतिथि महादेव चौधरी ने प्रदेश द्बारा आयोजित कार्यक्रमों के बारे विशेष जानकारी दी, कौशल झा जिला महामंत्री सह संयोजक पर्यावरण दिवस ने कहा की पेड़ लगाए और देश बचाएं, मनीष सिन्हा जिला महामंत्री ने संगठनात्मक संरचना पर ध्यानाकर्षण किया. मंच संचालन जिला शोशल मीडिया प्रभारी सुबोध माहेश्वरी ने किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित शीवनारायण यादव, शकिल अख्तर राही, राकेश गुप्ता, सोनी देवी सभी विभिन्न मोर्चा जिलाध्यक्ष, वीणा देवी, मीरा रामदास, श्रृष्टि कुमारी, दूर्गा देवी, राजीव चौहान, अजय सिंह, आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAVIKANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >